अमरजीत सिंह
फैजाबाद :सीओ सर्कल रुदौली क्षेत्र के अलग अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन महिला सहित करीब दो दर्जन लोगो को चोटे आई है घटना के बाद घंटों यातायात बधित रहा और पुलिस को भनक तक नही लग सकी बड़ी देर बाद पहुची डायल 100 ने ऐम्बुलेंस की एक महिला को सीएचसी रुदौली भेजवाया जबकि कई घायलों खुद निजी अस्पताल पहुच कर अपना अपना उपचार कराकर अपने अपने घर को चले गये
पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ के पास बुधवार की सुबह लखनऊ की तरफ से आ रही कार आन्यत्रिंत होकर खण्डे़ में जा गिरी जिसमें सवार भाई बहन व भांजी सहित को चोटे आई मौके पर पहुचे हल्का के सिपाही बिजय कुमार ने घायलों को सीएचसी बनीकोड़र भेजा और ग्रामीणों के सहयोग से कार को गढ्ढ़े से बाहर निकलवा सिपाही बिजय ने बताया कि घटना मे राजीव तिवारी 30 बहन उर्मिला 42 व भाजी रागिनी 16 घायल हुए थे जिन्हें सीएचसी बनीकोड़र भेजा गया था जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने छुट्टी दे दी ये लोग एचआर 51 एजी 7708 पर सवार होकर दिल्ली से अम्बेड़कर नगर जा रहे थे
![]() |
दूसरी घटना रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौराहा पर लगभग एक बजे रिमझिम बरसात के दौरान हुई बताते है कि लखनऊ से फैजाबाद की तरफ जा रही रोड़बेज की बस यूपी 32 सीजेड़ 2036 ने सवारी बैठाने के चक्कर में ओवर ब्रिज से उतरते समय ब्रेक मार दी इतने में पीछे से आ रही रोड़बेज यूपी 14 एफटी 4028 आकर टकरा गयी जिसमें चालक सुरेश कुमार 34 परिचालक मो.अकील खॉ 40 के अलावा सवारी में इन्दजीत सिंह 50 एजाज खॉ 38 सिंहसरन पाण्डेय 28 सुशीला देवी 35 दुर्गेश कुमार 32 बलराम सिंह यादव 38 रफीकन 50 जमालुद्दीन अंसारी 45 जहूर आलम 40 आन्नद कुमार 32 सुचिता 16 सरोज 30 सुरेखा 10सुरभि 17व इदरीश 35 घायल हो गये थे घटना बीचो बीच रोड़ पर होने के कारण लगभग घंटों यातायात अवरुध रहा चौकी के चन्द कदम दूरी की घटना हुई पुलिस को भनक तक नही लग सकी जबतब डायल 100 की पुलिस घटना स्थल पर पहुची तब तक दुर्घटना में चोटिल कई लोगो ने निजी अस्पताल में ईलाज करा कर अपने अपने घर जा चुके थे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के करीब घंटों बाद डायल 100 की गाड़ी 0922 पहुची और ऐम्बुलेंस मगाकर सुशीला देवी को सीएचएचसी भेजा और चौकी पुलिस को भनक तक नही लग सकी



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ