Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शातिर टप्पेबाजों के अंतर्जनपदीय गिरोह का हुवा पर्दाफाश


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । बस्ती पुलिस ने शातिर टप्पेबाजों के अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है तीन सदस्यों वाला गिरोह जिले में नोट को दुगुना करने का झांसा देते थे। इनके पास से मौके पर झांसा देने वाले नोटों की गड्डी के साथ स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ इकहत्तर हजार रुपये भी बरामद हुई है। इसके अलावा ऊपर नीचे असली नोटों वाला भरा बैग भी मिला है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये एक घुमंतू गिरोह है जो भोले भाले ग्रामीणों को निशाना बनाते हैं  जिन्हें दुगुना नोट देने का सब्जबाग दिखाते है।  एसपी ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त आजमगढ़ के हैं जिनके खिलाफ गंभीर मुकदमे दर्ज है। इसका खुलासा तब हुआ जब जिले के एक टप्पेबाज को पीड़ित ने पहचान लिया और इसकी सूचना कलवारी पुलिस को दी। कलवारी पुलिस ने जब लोरिक यादव निवासी धनवा को राडार पर लिया तो एक एक कर गैंग के लोग सामने आते गए। हिरासत में लिए गए अभियुक्तों में सिर्फ एक कलवारी जनपद बस्ती का है बाकी सभी आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं। टप्पेबाजों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत  मिश्रा , दान बहादुर पांडेय , सुधाकर पांडेय ,अशोक कुमार पांडेय ,अशोक कुमार जायसवाल ,अनिल कुमार यादव ,धमेंद्र यादव का प्रमुख योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे