Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्राम रोजगार सेवक ने लगाया न्याय की गुहार


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । रूधौली विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मल्हवार में ग्राम रोजगार सेवक पद पर तैनात चन्द्रशेखर चौधरी ने पुलिस अधीक्षक समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है। भेजे पत्र में चन्द्रशेखर ने कहा है कि ग्राम प्रधान पति शिवजीत चौधरी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और आये दिन परिवार समेत जान माल की धमकी देते रहते हैं। 
पत्र में कहा गया है कि रूधौली थाने में शिवजीत चौधरी के विरूद्ध तहरीर दिया गया था किन्तु पुलिस ने गंभीर धाराओं को हटाकर मामले का अल्पीकरण कर दिया। ग्राम रोजगार सेवक चन्द्रशेखर चौधरी का परिवार इससे काफी डरा सहमा है। उन्हें आशंका है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवजीत किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। मांग किया है कि समूचे मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुये उनके परिवार के जान माल की रक्षा किया जाय। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे