Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उत्पीड़न के खिलाफ आटो चालकों का धरना जारी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बस्ती आटो रिक्शा जन कल्याण समिति के आवाहन पर आटो चालकांे का क्रमिक धरना दूसरे दिन गुरूवार को भी  जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जारी रहा। धरने में वक्ताओं ने  आर.टी.ओ. और पुलिस का उत्पीड़न बंद कराने एवं नगर पालिका द्वारा मनमानी अवैध वसूली रोके जाने की मांग किया। निर्णय लिया गया कि समस्या का शीघ्र निस्तारण न हुआ तो 8 मई तक धरना जारी रहेगा। 
धरने की अध्यक्षता करते हुये समिति के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कहा कि आटो चालकों का मनमाना उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव जयंत चौधरी ने कहा कि अभिभावकों के पाल्य कम शुल्क में विद्यालय न जाने पावें यह सोचकर पूंजीवादी व्यवस्था जानबूझकर साजिश कर रही है। 
धरने को उपाध्यक्ष मो. हारून, कन्हैयालाल गुप्ता, वकील अहमद, विजय कुमार गुप्ता, भवानी जायसवाल, अशोक तिवारी, मो0 मोईज, जावेद आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि आटो चालकों का आर.टी.ओ. और पुलिस कर्मियों द्वारा मनमाना उत्पीड़न ,बिना स्टैण्ड के नगरपालिका के कथित ठेकेदारों और उनके गुर्गो के द्वारा मनमाने ढंग से अवैध वसूली तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाय। 
जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आयोजित धरने में राजेश चौधरी, अबूबकर, मो. शफी खां, वृजेश  चौधरी, फिरोज अहमद, राने, लालमन, नूर मोहम्मद, दिनेश कुमार बल्ली, रोशन अली, शंकर बिहारी, रामशंकर पाल, दुर्गा सिंह, अनूप चौधरी, तुलसीराम चौधरी, चन्द्रभूषण पाण्डेय, मुकेश, सुहेल, पवन, ओम प्रकाश मिश्र, प्रदीप कुमार, मिठाईलाल, विजय कुमार, अमरनाथ दूबे, बब्बू श्रीवास्तव, सुरेश पाल, दयाशंकर पाण्डेय, अनूप चौधरी, राम सूरत, अर्जुन यादव, पिन्टू सोनकर, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, अशोक तिवारी, बरसाती के साथ ही अनेक आटो चालक के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे