सुनील उपाध्याय
बस्ती । उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ केन्द्रीय कमेटी के आवाहन पर आगामी 4 से 5 मई तक 22 सूत्रीय मांगो को लेकर दिन में 10 बजे से दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुये संघ के अध्यक्ष का. अशर्फीलाल ने बताया कि आन्दोलन के दूसरे चरण में संविदा मजदूरों को विभाग से सीधे भुगतान, लगभग 65 हजार रिक्त पदों पर भर्ती किये जाने, भर्ती में संविदा मजदूरों को प्राथमिकता दिये जाने, पुराना स्कीम लागू करने, ई.पी.एफ. कटौती की जांच कराने, वेतनमान की विसंगतियां दूर किये जाने आदि की मांग शामिल है। बताया कि दो दिवसीय धरने में बिजली विभाग के कर्मचारी, संविदा कर्मचारी हिस्सा लेंगे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ