Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा नेता ने दलित के घर भोजन कर दिया समरसता का संदेश


सुनील उपाध्याय 
बस्ती।   भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ  नेता रमाकान्त पाण्डेय ने  गौर विकास खण्ड के मानपुर माझा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को केन्द्र और प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया। चौपाल के बाद उन्होने दलित दयाशंकर गौतम के घर पर भोजन कर रात्रि विश्राम किया। 
    चौपाल में रमाकान्त पाण्डेय ने किसानों की आय दो गुनी करने, खाद, बीज की उपलब्धता, गेहूं क्रय केन्द्रों की सक्रियता, दीमागी बुखार से बचाव के लिये पहल, सघन टीकाकरण, बस्ती में मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, गोरखपुर में एम्स  आदि खोले जाने  सहित अनेक विन्दुओं पर विस्तार से संवाद बनाया। कहा कि गरीबों को आवास, शौचालय, सोलर लाइट, सोलर पम्प आदि प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमेंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं योजनाओं के क्रियान्वयन पर कड़ी नजर रखे हुये हैं। स्वास्थ्य बीमा योजना से गरीब व्यक्तियों का भी बेहतर ढंग से इलाज हो सकेगा। कहा कि भ्रष्टाचार का यदि कोई मामला सामने आता है तो उसकी शिकायत उचित मंच पर किया जाय। निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई होगी। 
    भाजपा नेता ने कहा कि गांव के लोग अपने-अपने गांवों के विकास के लिये स्वयं जागे, ग्राम प्रधान योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरत के अनुसार प्रस्ताव भेजे साथ ही गांवों में कुटीर, लघु उद्योग विकसित करने की दिशा में भी प्रयास तेज करें जिससे रोजगार के लिये महानगरों को पलायन बंद हो। 
    चौपाल में भाजपा नेता के साथ रामतीरथ, महेन्द्र, रवि, रामसुरेश, रामशंकर, शिवराम, साधू चौधरी, शेषराम वर्मा, उदयराज वर्मा, रामशंकर चौधरी,  आदि शामिल रहे। ग्राम प्रधान अशर्फीलाल यादव ने समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे