गोण्डा:-मसकनवा पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा सहित जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा।युवक को छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा चौकी अन्तर्गत आने वाले भवाजितपुर गाव से पकड़ा गया है।मसकनवा चौकी प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक तमंचा व कारतूस को साथ लेकर ब्लाक मुख्यालय से सटे गांव भवाजितपुर के पास घूम रहा है।चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही हमराही कांस्टेबल गंगादीन यादव व शिवलाल के साथ युवक को धर दबोचा गया।युवक के पास तमंचा व दो जीवित कारतूस बरामद हुआ।उन्होंने बताया कि पकड़े गये युवक की पहचान रमेश कुमार निवासी तेंदुवारानीपुर के बियासी पुरवा थाना छपिया के रूप मे हुयी है।एसओ जयदीप दुबे ने बताया कि युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ