गोंडा:-एक ही बरसात में दिख गई सड़कों की औकात।योगी सरकार की गड्ढा मुक्त आदेश की उड़ रहीं हैं धज्जियां।बुधवार की रात हुई बरसात से मसकनवा बाजार का मुख्य चौराहा,गल्ला मंडी, चूरा मंडी,इलाहाबाद बैंक के निकट सहित हथियागढ़ बाजार में बरसात का पानी तालाब के जैसे डबाडब भरा हुआ है।
जिससे राहगीर सहित बाजारवासीयों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।मसकनवा बाजार निवासी डा राम नारायण गुप्ता,पी सी गुप्ता,अर्जुन वर्मा,संजय,विकास आदि बाजारवासियों का कहना है कि हल्की सी बारिश से ही जब इतना जलभराव हो जाता है तो भारी बारिश में लोगो का आना जाना दूभर हो जायेगा।उन्होंने बताया कि जलभराव की समस्या केवल जल निकासी का न होना है।जिसके लिए कई बार अधिकारियों से मांग भी की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुईं।इसी कारण बारिश होने पर सड़क तालाब के रूप में तब्दील हो जाती है।बाजार के पवन कसौधन, पिलाऊ,विकास,संतोषी,राहुल गुप्ता, मोहम्मद,शकील, बृजेश, अनूप, भोला पंकज, बैठोले,अनिल,सोनू संतोष शादाब आदि लोगो ने जल्द सड़क निर्माण कराये जाने और जलनिकासी की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ