अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:कोतवाली रूदौली अंतर्गत गौहन्ना गाँव में 25 अप्रैल को गुमशुदा हुए 8 वर्षीय बालक का शव एक खेत में स्थित कुवें से बरामद किया था सूचना पाते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अब्बास अली ज़ैदी उर्फ़ रुश्दी मिया ने ग्राम गौहन्ना जाकर मृतक बालक के परिवार वालो से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट की
जानकारी के अनुसार श्री रुश्दी मियां बुधवार को गौहन्ना जाकर मृतक बालक शिवम् के परिवार वालो से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम हर तरह से शोकाकुल परिवार के साथ हैं जहाँ एक ओर किसी भी नेता या संस्था द्वारा कोई आर्थिक सहायता नहीं प्रदान की गयी वही उन्होंने अपनी ओर से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर शोकाकुल परिवार के दुःख दर्द बाँटने का काम किया व् मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी कर भविष्य में हर सम्भव सहायता का विश्वास दिलाया।उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की जल्द ग्रिफ्तारी की मांग की है इस मौके पर जमाल अकबर,अब्दुल जब्बार,राम मिलान यादव एड्वोकेट, ओंकार यादव,पतिराम रावत,नियाज़ अहमद बी डी सी, राम चन्द्र यादव,कलकराम यादव,डॉ0 भगवन बख्श मौर्या,बृजेश रावत,राम केवल रावत,अमरनाथ यादव व् रामतेज सहित तमाम लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ