मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-बीते अप्रैल माह के 29 तारीख की बीती रात आये तेज आंधी तूफान और बरसात ने लोगो को अपने छतों पर सोना मुश्किल कर दिया था।इतना ही नही लोग अपने बिस्तर को छोड़ कर अपनी जान बचाते दिखे।आंधी तूफान और बरसात ने लोगो का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया था इस भयंकर आंधी तूफान और बरसात के कारण किसानों की फसल भी चौपट हो गई है।तो साथ ही गाँवों को अंधरे मे कर दिया है।जानकारी के लिये बताते चले की सब स्टेशन मोहनगंज से कई गाँवों को बिजली सप्लाई की जाती है।इस स्टेशन मे दो फीडर के माध्यम से गाँवों को बिजली आपूर्ति की जा रही है।इसमे रामपुर और खानापुर दो फीडर है।रामपुर फीडर तो लगभग सही चलता है परन्तु खानापुर फीडर अपनी दुर्दशा पर आन्शू बहा रहा है।चार दिन का समय गुजरने को है। और अभी तक गाँवों को बिजली नसीब नही हुई है।लोग अंधेरे मे अपना गुजर बसर करने को मजबूर है।ग्रामीण अपना सेल फोन और चार्जर साथ लिये चार्जिंग के लिये दर दर भटकते दिखाई पड़ रहे है।इसके बाद भी विद्युत विभाग अपनी कुम्भकरणीय नींद से जागने का नाम नही ले रहा है।क्षेत्र के शेखनगाँव,करनगाँव,खानापुर चपरा,सरदारगंज,बहुआ,युसुफनगर,इन्हौना,आजादपुर,दुल्हिन के पुरवा सहित दर्जनों गाँव है जो चार दिन से उनको बिजली की रोशनी नसीब नही हुई है।इस सम्बन्ध मे जब जेई सरोज राजभर और एस डी ओ से दूर भाष द्वारा सम्पर्क साधा तो साहब के सेल फोन की घण्टी निरन्तर बजती रही लेकिन साहब ने सेल फोन उठाना मुनासिब नही समझा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ