मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी- भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने काफी पुराना शिव मंदिर को कार्यदाई संस्था द्वारा जेसीबी मशीन चलवाकर जमींदोज कर दिया गया। इस शिव मंदिर की स्थापना उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कई वर्ष पूर्व की गई थी। ये मंदिर पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित था।जिसे कार्यदाई संस्था ने उस मंदिर को गिरवा दिया जबकि शिव मंदिर गिराने से पहले एन एच 56 पर कार्य कर रही कार्यदायी संस्था को नया मंदिर बना कर मूर्ति स्थापित कर के ही मंदिर गिराने का कदम उठाना चाहिए था।कार्यदायी संस्था द्वारा नहीं हो सका जिस मंदिर को जमींदोज किया गया है वह लोगों की आस्था से जुड़ा था जिसे कार्यदाई संस्था ने नेस्तनाबूद कर दिया इस संबंध में एन एच ए आई के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उनसे कोई बात नहीं हो पाई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ