सुनील उपाध्याय
बस्ती । बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने बुधवार रात्रि मंें साऊंघाट विकास खण्ड के बड़ेरिया खुर्द गांव में ग्राम स्वराज अभियान की कड़ी में चौपाल लगाकर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया। उन्होने लाभार्थियों में चेक वितरित करते हुये ग्रामीणों का आवाहन किया कि वे अपने गांव को स्वच्छ, सुन्दर बनाने के साथ ही तालाबों को भी हरा भरा रखे।
चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद बनाते हुये सदर विधायक ने कहा कि सरकार आवास, कृषि विकास, शौचालय, स्वास्थ्य, राशन कार्ड सहित सभी मोर्चो पर निरन्तर सक्रिय है। विधायक ने दलित परिवार के घर पर भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
खण्ड विकास अधिकारी अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने चौपाल में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बिजली विभाग के जेई राजेश कुमार गुप्ता ने बिजली से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण किया। सप्लाई इंसपेक्टर अजय वर्मा, एडीओ पंचायत रविशंकर शुक्ल, सचिव मधुसूदन प्रजापति ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया।
चौपाल में राजकुमार शुक्ल, आशीष चौधरी, अनिल कुमार पाण्डेय, राजू चौधरी, जय प्रकाश पाण्डेय, अमर सोनी, अजय कुमार श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, धर्मराज मौर्य, लालचंद, शान्ती देवी, ऊषा देवी, कान्ती, बर्फी देवी के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ