Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर रेलवे स्टेशन पर युवक का दो टुकड़ो में मिला शव , हडकंप


गोण्डा।रविवार को रेलवे स्टेशन मनकापुर के प्लेट फार्म संख्या चार पर 35वर्षीय युवक का शव मिलने पर सन-सनी फैल गयी।सूचना पर पहुंची जीआरपी शव कब्जे में लिया और जांच-पडताल में जुटी हुई है।
     जीआरपी चौकी प्रभारी रमजान अंसारी ने बताया कि रविवार को तडके स्टेशन मास्टर द्वारा मेमो सूचना पर में जनपद अम्बेडकर नगर के थाना अहरौली क्षेत्र के ग्राम खेमापुर निवासी शिव प्रताप राय उम्र35वर्ष लगभग पुत्र वंश बहादुर राय का शव प्लेट फार्म संख्या चार के रेलवे ट्रेंक पर दो हिस्से में कटा मिलने की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के जामा तलाशी के दौरान अयोध्या -मनकापुर का टिकट व मोबाइल मिला।मोबाइल पर बात करने पर मृतक की शिनाख्त हो पायी और मृतक के परिजनो को सूचना मिलते ही आनन-फानन में मनकापुर स्टेशन पहुंच पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा गया है।वही मृतक के परिजन (रिस्तेमें साली)श्रीमती रामा राय ने बताया कि जीजी सेतु निगम फैजाबाद में कार्यरत थे और शनिवार को खेमापुर आने के लिये कहा था लेकिन मनकापुर कैसे पहुंच गये यह समझ में नही आ रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे