गोंडा ।भगवान् घनश्याम महाराज की जन्म स्थली स्वामिनारायण मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय कथा परायण में मुख्य यजमान सांख्य योगी बहन विलास बेन व प्रमिला बेन ने वैदिक मंत्रोचार के साथ विभिद धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। गुजरात के गढपुर स्वामिनारायण मंदिर के महंत कथा व्यास पीठाधीश्वर स्वामी घनश्याम बल्लभदास जी महराज ने भगवान घनश्याम महराज के बाल चरित्र की लीलाओं का वात्सल्य वर्णन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि छपिया के गऊ घाट पर भगवान् घनश्याम महराज ने अनेक लीलाएं कर अपने भक्तों की रक्षा की।जिसमें कालीदत्त का वध,गोमती गाय का अधिक दूध देना,अंगूठे से गंगा का अवतरण, बाल सखाओं की मदद करना सहित अनेक चमत्कारिक लीलाएं की। उन्होंने कहा कि भगवान ने भाई चारा और सौहार्द का संदेश दिया था।मंदिर के महंत ब्रम्हचारी स्वामी वासुदेवानंद जी महराज और ब्रम्हचारी स्वामी हरिस्वरूपा नंद महाराज ने पूजन कराया।और कहा कि भगवान का स्मरण मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
इस मौके पर अम्बा लाल भाई, चिराग भाई, अशोक मोदी, अयोध्या भाई, राजा भगत, पप्पू तिवारी, डॉ रामनारायण गुप्त पुरूषोत्तम भाई श्याम जी भाई काणों भाई बालू भाई रवजी भाई घनश्याम भाई दिनेश रमेश बाबू संजय भूपति महेंद्र भाई
सहित अनेक लोग रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ