Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने से क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकास :प्रभात वर्मा


गोंडा:-वन तांगिया गाव अशरफपुर में मुख्यमंत्री का सफल कार्यक्रम कराने के बाद विधायक प्रभात वर्मा अपने सहयोगियों के साथ भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामीनारायण छपिया मंदिर पर माथा टेका।उन्होंने मंदिर के महंत ब्रम्हचारी स्वामी वासुदेवानंद जी महराज और कोठारी स्वामी हरिस्वरूपानंद जी महराज से मिलकर छपिया के विकास के लिए मैप तैयार किया।साथ आसपास के क्षेत्रों के विकास की भी चर्चा की।विधायक श्री वर्मा ने निज मंदिर,जन्म स्थली का दर्शन कर पवित्र नारायण सरोवर का भ्रमण किया।मंदिर के महंत स्वामी वासुदेवानंद जी महराज ने छपिया को पर्यटन स्थल घोषित करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया व विधायक प्रभात वर्मा की भूरी भूरी प्रशंशा की। कोठारी स्वामी ने श्री वर्मा को प्रसाद देकर आशीर्वाद प्रदान किया।इस दौरान श्री वर्मा ने कहा कि छपिया धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने से इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।छपिया क्षेत्र से जुड़े सभी सड़कों को श्रावस्ती माडल के रूप में बनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि पर्यटन की सारी सुख सुविधाएं यहां मुहैया कराईं जाएंगी।जिसका लाभ स्थानीय सहित देश विदेश से आने वाले हरिभक्तों को मिलेगा।उन्होंने कहा कि छपिया को हवाई मार्ग के लिए सीधे फैजाबाद से जोड़ा जायेगा।तथा वातानुकूलित बसों का संचालन सीधे मंदिर क्षेत्र से लखनऊ के लिए किया जाएगा।इस मौके पर मुख्तार माधवराम तिवारी,चिराग भाई,बाबूराम यादव, डा राम नारायण गुप्ता,अनूप गुप्ता,अभिमन्यु पटेल,शिवकुमार वर्मा पिंटू,अयोध्या प्रसाद,दीपक,विक्रम,मस्तराम वर्मा,विष्णु सिंह,चिंताराम यादव,दिनेश शुक्ला,राजन सिंह,रघुनंदन पांडेय,सलिक राम,राधेश्याम वर्मा,विद्याराम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे