गोण्डा।रविवार को दोपहर बाद अनियंत्रित बाइक के गढ्ढे में चली जाने से दो लोग घायल हो गए | ग्रामीणो ने डायल100को सूचना दी।जिन्हे सीयचसी लाया गया जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर स्थित अमवा मोड पर जनपदं बस्ती के थाना खेसरी क्षेत्र के ग्राम पंचमोहली गांव निवासी नुरुल हुदा उम्र 20वर्ष लगभग पुत्र अज्ञात व कमरुल निशा पुत्री अब्दुल मन्नान अपने बाइक अनियंत्रित हो गढ्ढे में चली गयी।जिससे दोनो गम्भीर रुप से घायल हो गये।जिन्हे ग्रामीणो के सहयोग से डायल100से सीयचसी लाया गया।जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर दशा में घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वही प्रभारी कोतवाल गोरखनाथ सरोज ने बताया कि घायलो को चिकित्सको द्वारा जिला अस्पताल रिफर किया गया है और क्षतिग्रस्त बाइक थाने में खडी करा दी गयी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ