सुनील उपाध्याय
बस्ती आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की धरती पर जन्मे वरिष्ठ पत्रकार प्रसून शुक्ला को आज बस्ती प्रेस क्लब की तरफ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हे दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रबन्ध कार्यकारिणी के सदस्य बनाये जाने के बाद बस्ती प्रथम आगमन पर दिया गया। पत्रकारो ने स्मृति चिन्ह् व अंग वस्त्र देकर उनका मान बढ़ाया। इससे पहले प्रसून शुक्ला कई राष्ट्रीय चैनलों में प्रधान सम्पादक रहे।
श्री शुक्ल की विद्वता को देखते हुए उन्हे यह सम्मान दिल्ली यूनिवर्सिटी ने दिया है। जिससे बस्ती का भी मान बढ़ा है। उनके प्रथम आगमन पर प्रेस क्लब सभागार में आज सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा नेता उदयभान व प्रेस क्लब संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने किया। उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की धरती विद्वानो की धरती है। जिसमें एक फूल श्री शुक्ल भी है। तो वही बसपा नेता उदयभन ने कहा कि प्रतिभा से लोगो को सम्मान मिलता है इसका उदाहरण प्रसून शुक्ला स्वयं है।
कार्यक्रम के अन्त में सम्बोधित करते हुए प्रसून शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता एक ऐसी कड़ी है जो समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुचती है और इस क्षेत्र में चुनौतियां व जोखिम भरपूर है, जो इससे पार पा गया वही सच्चा कलम का सिपाही होता है। कार्यक्रम के दौरान महेश शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, रामसेवक पाण्डेय, नरेन्द्र पंडित, अभयदेव शुक्ला, विशाल पाण्डेय, महेन्द्र तिवारी, दिलीप पाण्डेय, डा. आशीश त्रिपाठी, सरोज मिश्रा, आलोक पाण्डेय, बबुन्दर यादव, सुमित, जाय प्रकाश, रहमान, पंकज त्रिपाठी, राजेश मिश्र, अनूप, रजनीश, राघवेन्द्र सिंह, रणविजय सिंह, दिनेश पाण्डेय, राजप्रकाश, अरूणेश श्रीवास्तव, दुर्गेश मिश्रा, राजकुमार, अश्वनी, वशिष्ट पाण्डेय, संजय राय, देवेन्द्र पाण्डेय, उपेन्द्र, राजकुमार शुक्ला, डी.डी. तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ