Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

"स्मार्ट सिटी" योजना को विस्तृत रूप देने हेतु सवेरा ट्रस्ट द्वारा आयोजित गांधी-शांति प्रतिष्ठान सेमिनार


अनीता गुलेरिया
  दिल्ली : सवेरा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित गांधी-शांति प्रतिष्ठान आई टीओ मे "स्मार्ट-सिटी" पर भव्य कार्यक्रम का संयोजन किया गया । केंद्र-सरकार द्वारा भारत को हर सुविधाओं से लैस करने के लिए एक "स्मार्ट-सिटी" परियोजना का शुभारंभ किया गया है, इस नई परियोजना के तहत देशवासियों की उम्मीदों को नई उड़ान मिलती नजर आ रही है । इस कार्यक्रम में मुख्य-अतिथियों में शामिल वरिष्ठ-पत्रकार संजीव शेखर ने दीप-प्रज्वलित करते हुए समारोह का शुभारंभ किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा इस परियोजना के चलते स्थानीय विकास के चलते आर्थिक-विकास के साथ-साथ हम सब नागरिकों के लिए हर क्षेत्र में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे ।इस तरह की परियोजना "स्मार्ट सिटी" के रूप में एक संजीवनी का काम कर रही है । इस कार्यक्रम में आए मुख्य-अतिथियों के रूप में वरिष्ठ पत्रकार कबिलाश मिश्रा,बद्रीनाथ पत्रकार,प्रदीप झा,अध्यक्ष मालती राय,अर्चना बिन्नी, लक्ष्मी सिंह सचिव, डॉ विनय जैसे कई गणमान्य प्रतिष्ठित लोगों ने स्मार्ट-सिटी परियोजना  पहल की गुणवंता पर अपने-अपने विचार विमर्श व्यक्त करते हुए कहां, हम-सब को इस योजना का भरपूर लाभ मिलेगा । सवेरा-फाउंडेशन के भव्य-सेमिनार में हजारों लोगों ने इस स्मार्ट सिटी योजना पर अपनी पूरी सहमति जाहिर करते हुए इस परियोजना पर विस्तृत रूप से काम करती सवेरा-फाउंडेशन ट्रस्ट का तहेदिल से अभिनंदन किया । मंच-संचालक मनोज सिन्हा के साथ फाउंडेशन के मुख्य-अध्यक्ष सुभाष सुभाष पटेल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मीडिया से बताया, हम अपने शहर को सबसे ऊपर "स्मार्ट-सिटी" को संचारू रूप देने के लिए वचनबद्ध और अग्रसर हैं । इस समय मेरे देश के हर नागरिक को मेरा देश ,मेरा शहर, मेरा गांव, कस्बे को एक स्मार्ट सिटी परियोजना का हिस्सा बनकर अपने आप को सशक्त करना है । "स्मार्ट-सिटी"  पर काम करके भारत को सशक्त बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है । वरिष्ठ-पत्रकार कबिलाष मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई "स्मार्ट सिटी" परियोजना हम सब के लिए उड़ान भरने के लिए (पंख) के समान है । कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों के अलावा गणमान्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया । लोगों के स्वास्थ्य-हेतु योग की कुछ झलकियो को प्रस्तुत किया गया । सवेरा -ट्रस्ट फाउंडेशन की अध्यक्षा के अनुसार ,आओ हम सब आगे बढ़कर "स्मार्ट सिटी" योजना पर काम करते हुए, अपने सपनों की उड़ान को अंजाम तक पहुंचाएं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे