नगदी समेत लाखो का माल किया पार,नशीला पदार्थ सुघा दिया घटना को अंजाम
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जिले में चोर हुए बेख़ौफ़ ,प्रतापगढ़ के हौसलाबुलंद चोर मंत्री और माननीय के घर पर चोरी करने से भी नही डरते ,बीती रात राज्य मंत्री डॉ महेंद्र सिंह के परिवार समेत कई घरो को हौसलाबुलंद चोर निशाना बनाते हुए 20 लाख के जेवरात और 4 लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ़ कर दिया है ,चोरो ने पूरी घटना को घर में सो रहे परिजनों को नशीला प्रदार्थ सुघते हुए अंजाम दिया ,सुबह चोरी की घटना पता चलते ही गाव में सनसनी फ़ैल गयी,ताज़ा मामला जिले के कधई थाना के करमाही गाव का है ।हत्या ,लूट ,चोरी की घटनाओ को लेकर चर्चित प्रतापगढ़ जिले में एक बार फिर से हौसलाबुलंद चोरो ने दुष्साशिक वारदात को अंजाम दे डाला ,इस बार चोरो ने कधई थाना के करमाही गाव को निशाना बनाते हुए मंत्री डॉ महेंद्र सिंह के परिवार का घर ही चोर खगाल ले गए है ,जिसके बाद से पूरे जिले में हडकंप मचा हुआ है । चोरो ने बीती रात छत के दरवाजे से घुसते हुए कमरे की आलमारी में रखे 20 लाख के जेवरात और 4 लाख रुपये की नगदी मंत्री के परिवार के दो घरो से हाथ साफ़ कर दिया है ,चोरो ने पूरी वारदात को घर में सो रही महिलाओ को नशीला प्रदार्थ सुघते हुए अंजाम दे डाला है । सुबह उठाने पर जब खुली आलमारी और सामान को बिखरा परिजनों ने देखा तो मनो कोहराम मच गया , आनन -फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचित किया ,जिसके बाद वीआईपी चोरी की वारदात से पुलिस के हाथ पाव फूल गए । एसपी ,सीओ ,कोतवाल समेत भारी पुलिस बल के साथ मंत्री महेंद्र के घर आकर धमक पड़े ,जिसके बाद पुलिस के अफसर मामले में जाच पड़ताल करती रही ,वही जिले की वीआईपी चोरिया में शामिल हो चुके इस गाव में फॉरेंसिक टीम इलाहाबाद ,आईजी जोन इलाहाबाद रोमित शर्मा ,एसपी क्राइम इलाहाबाद भी मंत्री के घर करमाही पहुचे । भारी -बरकम संख्या में जुटे अफसर घंटो तक घर की खाक छानते रहे ,घंटो तक मामले की तफ्तीश करते हुए मंत्री जी के घर पर डेरा भी जमाये रखा ,लेकिन पुलिस को कोई अहम् कुल्लू नही मिल सका । परिजनों के मुताबिक मंत्री जी परिवार के दो घरो से चोरो ने कुल 24 लाख रुपये का जेवरात और नगदी उडाये है । पहले मंत्री डॉ महेंद्र सिंह के भाई प्रधानपति सुरेन्द्र सिंह के घर चोरो ने चोरी की बाद में पास के घर अमेंद्र सिंह के घर को चोरो ने अपना निशाना बनाया ,जबकि एक रात चोरो ने इलाके के सात घरो में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । घटना को लेकर मंत्री जी परिजन खासे नाराज नजर आये,जिसके चलते वो आपस में भीड़ गए और मारपीट करने लगे । पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ ।आज रविवार को मंत्री महेंद्र सिंह के घर चचेरे भाई की तेरवही का भी कार्यक्रम है,जिसको लेकर कल से ही मंत्री जी के परिवार में रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा था ,लेकिन इसके वावजूद भी चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला है । पूरी वारदात के बाद पुलिस की कार्यशाली और रात्रि ग्रस्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है । पुलिस सोती रही और चोर मंत्री के घर डाका डालते रहे । घटना के बाद एसपी मौके पर पहुचे ,एसपी ने मामले की जाच की साथ ही घटना का जल्द ही खुलासा करने की बात कह रहे है । वही मामला मंत्री जी से जुडा होने के कारण टीम खुलासे के लिए गठित कर दी गयी है ।
हौसलाबुंलद चोरो से निपटने में लाचार बेल्हा पुलिस
जिले में वीआईपी चोरी का कोई यह पहला मामला नही है ,समय समय पर हौसलाबुलंद चोर अपने हुनर का बेख़ौफ़ होकर प्रदर्शन करते है । अभी कुछ माह पहले की चोरो ने भाजपा -अपना दल के सदर विधायक संगाम लाल गुप्ता के मंदिर औए कार्यालय से लाखो की चोरी को चोरो ने अंजाम दिया था । अब चोरो ने भाजपा के कद्द्वर नेता और राज्य मंत्री डॉ महेंद्र सिंह के परिवार को निशाना बनाया है । प्रतापगढ़ की पुलिस हौसलाबुलंद चोरो से निपटने में बेबस और लाचार नजर आती है । जब जिले में मंत्री और विधायको का यह हाल है तो आम जनता की हाल बताने की आपको जरुरत नही है । आप खुद ही समझ सकते है । अब देखने वाली बात यह होगी प्रतापगढ़ की लाचार पुलिस मामले का कब तक खुलासा कर पाती है ,यह यू ही सभी घटनाओ की तरह सिर्फ और सिर्फ जाच तक ही सिमट कर रह जाती है ,यह तो आने वाला समय ही बताएगा ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ