Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बढ़ती घटनाओं को रोकने मे नाकाम है शिवरतनगंज पुलिस


मोजीम खान
सिंहपुर ,अमेठी-थाना शिवरतन गंज क्षेत्र मे बढ़ती अपराधों के ग्राफ से ग्रामीणों मे भय कायम है।क्षेत्र मे बढ़ते अपराध से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है।पुलिस के लचर कार्यप्रणाली  को भापते चोरों ने अपने काम मे चोरी की घटनाओं मे और इजाफा करना शुरू कर दिया है।पहले से ही बेखौफ चोर अपने मंसूबे मे कामयाब रहे है।चोरी की घटनाओं का एक भी खुलासा न होना ही,बढ़ती चोरी की घटनाओं का कारण बनता जा रहा है।थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी श्री कान्त त्रिपाठी के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया।चोरों ने घर मे रखा लाखो का माल पार कर दिया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीकान्त त्रिपाठी के घर पर चोरों ने धावा बोलते हुये छत फांदकर घर मे घुसे और घर मे रखे सोने चाँदी के जेवरात और नगदी सहित लगभग तेरह लाख का माल ले उड़े।चोर इतने पर ही नही रुके,इसी गाँव के शिवशरण के घर पर भी चोरों ने अपना हाथ साफ करने मे नही चूके।चोर घर के छत से अंदर आये और कमरे रखे लगभग सात लाख रुपए कीमत की सोने चाँदी के जेवरात और सत्तर हजार रुपये की नगदी सहित चोर उठा ले गये।घर वालो को इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरतले से जमीन खिसक गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने लकीर पीटती रह गई। थाना शिवरतनगंज  क्षेत्र के अन्तर्गत आने वालो गाँवों मे चोरों का आतंक फैला हुआ है।इन्हौना पुलिस के लचर कार्यप्रणाली से आम जनमानस मे आक्रोश व्याप्त है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हुई दर्जनों चोरियो का खुलासा करने मे पुलिस को दिन मे तारे नजर आ रहे है।इतना ही नही छोटी छोटी घटनाओं को नजरांदाज करने मे शिवरतनगंज पुलिस महारत हासिल किये हुये है।सूत्र बताते है कि चिलौली निवासी सर्राफा व्यापारी  के यहा आधा दर्जन चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की भरसक प्रयास लिया लेकिन घर मे जगहट होने से चोर भाग खड़े हुये चोरी की घटना को अंजाम देने आये चोरों की हरकत सी सी टी वी कैमरे मे कैद हो गई।जिसका विडिओ पुलिस के पास पहुँचा दी गई है ।और विडिओ मे चोरों को आसानी से पहचाना भी जा सकता है लेकिन पुलिस उन चोरों तक कई महीने बीतने के बाद भी नही पहुँच सकी है।अभी हाल ही मे उज्जवला पब्लिक स्कूल मे चौकीदार को बन्धक बना कर एक बड़े घटना को चोरों ने अंजाम देकर पुलिस रात्रि गश्त की पोल खोल दी थी।इन्हौना निवासी दिनेश बनिया की दुकान मे लाखो की चोरी हुई जिसका खुलासा अभी तक नही हुआ बस स्टाफ के सामने मुन्ना जनरल स्टोर की दुकान पर रखा टीन सेट हटाकर लाखो की चोरी इन्हौना मंदिर मे चोरी ये सब चोरिया चौकी क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर हुई है जिसका खुलासा इन्हौना पुलिस को करने मे पसीने छूट रहे है।पूर्व थानाध्यक्ष जावेद इकबाल ने इन्हौना चौकी मे पीस कमेटी की बैठक को सम्बोधित कहाँ था की जितनी भी चोरिया हुई है सब का बहुत जल्द खुलासा कर दिया जायेगा लेकिन क्षेत्र मे हुई दर्जनों चोरियो मे से एक भी चोरी का खुलासा शिवरतनगंज  पुलिस नही कर पाई है।चोरी की घटना का खुलासा करना पुलिस के लिये टेढ़ी खीर साबित हो रही है।इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष संतोष सिंह से बात की गई तो बताया की चोरी की घटना की तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज किया गया है जल्द ही चोरों की गरफ्तारी की जायेगी।कब होगी चोरों की गरफ्तारी ये देखना अभी बाकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे