सुनील उपाध्याय
बस्ती : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर में कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हिरण के बच्चे की मौत हो गई। रविवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों की नजर हिरण के बच्चे के शव पर पड़ी। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन रेंजर को फोन कर ग्रामीणों ने घटनाक्रम की जानकारी दे दी है। इससे पूर्व भी कप्तानगंज, गौर और रुधौली क्षेत्र में हिरण पर कुत्त्तों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ