अमरजीत सिंह
फैजाबाद : रुदौली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर मार्ग दुर्घटना में कार की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और दुर्घटना से शामिल वाहन को हिरासत मे ले लिया
बताते है कि सोमवार सुबह लगभग 11 बजे यूपी 42 आर 7899 बाइक अधेड़ भेलसर की तरफ से फैजाबाद की तरफ जा रहा था जैसे ही नेशनल हाइवे मुदफरा के पास मौर्य ढ़ाबा के सामने पहुचा तैसे पीछे से आ रही कार डीएल 4 सी एएच 0205 ने टक्कर मार दी टक्कर इतना जबर दस्त था कि बाइक सवार बगल में बने वन बिभाग के टीगार्ड मे जा घुसा और दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी बिनोद सिंह हमराही बिर्जेश सिंह ने कार को कब्जे मे लेते हुए बाइक सवार को सीएचसी रुदौली ले गये जहा पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक कि पहचान रौनाही थाना क्षेत्र के अमम्बरपुर निवासी राम बरन मिश्रा पुत्र स्व.सरजू प्रसाद मिश्रा 58 के रुप मे हुई है जिसे पीएम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गयी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ