अमरजीत सिंह
फैजाबाद :रुदौली तहसील क्षेत्र मे शासन द्वारा चल रहे श्रावस्ती माडल अतिक्रमण हटाओ अभियान को तहसील कर्मी ही पलीता लगा रहे है ताजा मामला क्षेत्र गरौड़ा गॉव मे देखने को मिला वर्षो से पड़े कीमती वेश तालाब की भूमि पर दंबगों की नजर लग गयी और हल्का लेखपाल से मिल कर अबैध निर्माण कार्य शुरु करा दिया गया
क्षेत्र के बुजुर्गो व प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो गरौड़ा गॉव के किनारे पिंच रोड़ से सटा लगभग दस बीघे का तालाब वर्षो से पड़ा था जिस पर गॉव के दंबग प्रवृति के लोगो मे अबैध कब्जा जमा लिया और पिलर खड़ा कर निर्माण शुरु कर दिया मामले की शिकायत भी हुई पर कोई कार्यवाही न होने से दंबगों के हौसले बुलंद है जबकि जहा पर निर्माण उक्त लोगो के द्वारा किया जा रहा है उसी नम्बर में खलिहान चकरोड व तालाब अंकित होने बात चर्चा में है इस बाबत मे हल्का लेखपाल यशवंत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है मै मौके पर हू जो निर्माण कर रहे है वह लोगो की खाते की जमीन है जब बगल स्थित खलिहान मे अबैध रुप से निर्माण कराने के बारे मे पूछा गया तो बोले मना किया था फिरहाल मौके पर हू अगर नही मानते है तो काम रोकवा दूगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ