Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मॉगो को लेकर शिक्षा मित्रों ने दिया धरना, सरकार के बुद्बि शुद्बि हेतु किया हवन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एशोसिएसन की प्रान्तीय सचिव व अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने अपनी प्रमुख तीन सूत्रीय मॉगो को लेकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर सामूहिक रूप से सरकार की बुद्बि जगाने हेतु बुद्बि शुद्बि हवन किया गया । इस दौरान धरने को सम्बोधित करते हुए रीना सिंह ने कहा कि सपा सरकार में शिक्षा मित्र सहायक अध्यापक बन गये थे और भाजपा सरकार में सर्चोच्य न्यायालय में लचर पैरवी के कारण 25 जुलाई 2017 को एक लाख 37 हजार शिक्षा मित्रों का समायोजन निरस्त हो गया ।इसके बाद संगठन का प्रतिनिधि मंडल यूपी सीएम से कई बार मुलाकात कर अपनी बात रखी, जिस पर सीएम ने अश्वासन ही दिया जो झूठा साबित हुआ ।उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 500 शिक्षा मित्रों ने मौत को गले लगा चुके है ।उन्होने केन्द्र व प्रदेश  सरकार से मॉग किया कि नियमावली संशोधन कर हमारा सहायक अध्यापक पद वापस दिया जाय नही उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्र विधान सभा के सामने आर - पार की लडाई लडेगे ।इस दौरान पंकज सिह, आशा पाण्डेय, मो तौफीक, सन्तोष यादव, जावेद, राम सिह, राजकुमार सिह, गंगाराम दूबे, विवेक सिह, शिवकुमार, देवेन्द्र सहित सैकडो लोग मौजूद रहे ।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे