सुनील उपाध्याय
बस्ती। कटेश्वर पार्क स्थित कांग्रेस दफ्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव को उनके शहादत दिवस पर याद किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमश्ांकर द्विवेदी ने कहा कि भारत में सूचना क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी वे भारत को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाया। आज देश में करोड़ों युवा इस क्षेत्र में अपना भविष्य निर्माण कर रहे हैं। श्री द्विवेदी ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा चार वर्ष में झूठी उपलब्धियां गिनाकर जनता को गुमराह कर रही है। झूठ को सच की तरह प्रचारित किया जा रहा है। इसके लिये सरकार जनता की गाढ़ी कमाई बरबाद कर रही है। 2019 में कांग्रेस सत्ता में वापस हुई तो जनता के पैसों का हिसाब लिया जायेगा साथ ही प्रायोजित झूठ से परदा उठेगा और देश की सवा सौ करोड़ जनता यह जान सकेगी कि सत्ता केन्द्रित राजनीति ने भाजपा को कितना नीचे गिरा दिया है।
पूर्व विधायक अंबिका सिंह, छोटेलाल तिवारी एवं रामजियावन ने कहा कि 21 वीं सदी को लेकर राजीव गांधी ने जो सपना देखा था वह साकार नही हुआ, नियति ने उन्हे समय से पहले छीन लिया। कांग्रेस उनके अधूरे सपनों को पूरा करेगी। कार्यक्रम के अंत में पार्टी जनों ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर बभनान के चेयरमैन सईद खां, डा. विद्या मिश्रा, अनिल कुमार भारती, मो. रफीक खां, गिरजेश पाल, गायत्री गुप्ता, प्रमोद द्विवेदी, लालजीत, जुम्मन अली, कुंवर जितेन्द्र सिंह, अतीउल्लाह सिद्धीकी, कालिंदी सिंह, अलीम अख्तर, गुड्डू सोनकर, गंगा मिश्रा, गिरजा कुमार पाण्डेय, छेदी चौधरी, अमरबहादुर सिंह, पंकज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ