Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज पुलिस ने अपहृत युवती को बरामद कर आरोपी को भेजा जेल


डॉ ओपी भारती 

गोण्डा:- वजीरगंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के 16 मई के आदेश के अनुपालन में लगभग तीन माह पूर्व अपहृत एक युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।युवती को चिकित्सकीय परीक्षण व आरोपी को जेल रवाना किया गया है।
क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को बीती 28 फरवरी को मुड़ीला बंधवा चौराहा निवासी वसीम अहमद घर से ही मुम्बई यह कह कर ले गया था कि तुम्हे तुम्हारे पिता के पास मुम्बई में छोड़ दूंगा।वहां आरोपी ने एक कमरा किराये पर लेकर युवती के साथ ढाई माह तक दुराचार किया।युवती इसके चंगुल से किसी तरह छूट कर अपने पिता के पास पहुंची।पिता उसे लेकर घर आया।आरोपी भी घर पहुंचा व सोमवार की सुबह पुनः युवती को लेकर  कहीं जाने की फिराक में बालेश्वर गंज बाजार पहुंचा, तभी मुखबिर की सूचना पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज,एसआई मनोज कुमार ,आरक्षी राम सिंह,विनोद कुमार, महिला आरक्षी शीतल राठौर की टीम ने दोनों को दबोच लिया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रेप की धारा में केस दर्ज कर उसे जेल व युवती को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेज दिया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे