सुनील उपाध्याय
बस्ती । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके 27 वीं पुण्य तिथि पर युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान कर याद किया गया। सेवा ब्लड बैंक में रक्तदान के बाद जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि आतंकियों ने एक सुयोग्य प्रधानमंत्री को हमसे छीन लिया। भारत को तकनीक के स्तर पर समृद्ध करने के साथ ही ग्राम पंचायतों तक विकास के लिये सीधे धन पहुंचाने का निर्णय लेकर राजीवजी ने ग्रामीण भारत के विकास को जमीनी धरातल पर गति दिया। आज इसरो जिस ऊंचाई पर है उसे मजबूत करने में उनका विशेष योगदान रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्य तिथि पर रक्तदान करने वालों में संदीप कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार द्विवेदी, अरशद अली, सूरज गुप्ता, विनय विश्वकर्मा, मो. जलील, पवन अग्रहरि, सत्य प्रिय मौर्य, सर्वेश शुक्ला त्यागी, आदर्श पाठक शामिल रहे। राजीव गांधी को सचिन शुक्ल, रोहन श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, मो. अहद, रूपेश पाण्डेय, अतीउल्लाह खां, मंगल सिंह, आलोक कुमार, कर्मवीर, रमेश अग्रहरि, विश्वास गिरोत्रा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये नमन् किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ