मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी जी की पुण्य तिथि कांग्रेस कार्यालय सिंहपुर मे मनाई गई।ब्लाक अध्यक्ष अजहरूल हल की अध्यक्षता मे और सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे मनाई गई।स्वर्गीय राजीव गाँधी की तस्वीर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया।राजीव गाँधी भारत के एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जो भारत रत्न से सम्मानित हुये थे इतना ही नही वो एक पायलट भी थे।पुण्य तिथि पर सपा जिला सचिव छात्रसभा के अतुल शुक्ला ने काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंघल ने उन्हे माला पहनाकर स्वागत कियातथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाकर कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किया।इस मौके पर राकेश मिश्रा,रामप्रसाद गुप्ता,चौधरी वहाज अख्तर,दुर्गेश दीक्षित,विनोद मिश्रा,लतीफ,सोयब,रवि,अशोक सैनी,राम कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ