गोंडा:-देर से ही चली गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन मनकापुर जंक्शन से पहले लखपतनगर रेलवे स्टेशन पर दो घंटे चौवन मिनट(2:54)खड़ी होने से गुस्साए यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा।स्टेशन मास्टर कक्ष की शीशे की खिड़की सहित स्टेशन के अंदर तोड़ फोड़ की।स्टेशन मास्टर लखपतनगर विवेक साव ने बताया कि इंटरसिटी ट्रेन 1 बजकर 39 मिनट पर आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।तब तक ट्रेन 2घंटा54 मिनट तक मेन अप लाईन का संचालन पूरी तरह से ठप रहा।इतनी भीषण गर्मी में यात्रियों से सहा नहीं गया और वे अचानक आकर स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर आर पी एफ इंस्पेक्टर राकेश सिंह और जी आर पी चौकी प्रभारी रमजान अंसारी ने स्थिति को कंट्रोल किया।
स्टेशन मास्टर विवेक कुमार साव ने 11 बजे के लगभग टी आर डी बस्ती को कंट्रोल लखनऊ के माध्यम से सुचना मिली। टी आर डी की टीम 12 बजे लखपतनगर स्टेशन पर पहुँचकर इंजन में आयी खराबी को दूर किया। टी आर डी बस्ती की टीम ने बताया कि ओ एच ई एक्यूपमेंट टूट जाने से इलेक्ट्रिक कनेक्टिविटी से सम्पर्क टूट गया। काफी मेहनत के बाद पिनटू को सही किया गया।जिसके बाद 1बजकर 39 मिनट पर ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से प्रारंभ हो सका। करीब तीन घंटे तक ट्रेन के डिटेन होने से पूरे स्टेशन पर अफरातफरी मचा रहा।इतनी देर ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।यात्रियों को एक एक बूंद पानी के लिए भी तरसना पड़ा। जिससें नाराज़ यात्रियों ने स्टेशन पर लगे खिड़की व दरवाजों में लगे शीशों को तोड़ दिया। साथ ही अंदर घुसकर शिकायत पेटिका, फस्टएड बॉक्स आदि को भी तोड़ डाला।आनन फानन में स्टेशन मास्टर ने आफिस को बंद कर लिया।तब जाकर अपनी जान बचायी। इस वाकये के बाद बरौनी लखनऊ ट्रेन, बरौनी ग्वालियर ट्रेन सहित अन्य ट्रेन प्रभावित रहीं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ