रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थाना क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले गैंग के खिलाफ चलाये गये अभियान के अन्तर्गत दो चोरी की गयी मोटरसाईकिल के साथ दो लोगो को गिरप्तार किया गया।इनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश लल्लन सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा ने संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज गोण्डा को दिया था।उक्त निर्देश के अनुक्रम में हृदेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा व कृष्णचन्द्र क्षेत्राधिकारी तरबगंज गोण्डा के निर्देशन में दिनांक 23/06/2018 को उ0नि0 राजेश कुमार पाल थाना तरबगंज गोण्डा मय हमराही टीम केसाथ समय 6.30 बजे सुबह ग्राम छोटकू पुरवा गिलहरी तालाब मौजा महादेवा के पास संदिग्ध दिखे दो मो0सा0 सवारों को रोका और चेकिंग की गयी तो दोनों के पास कोई कागजात नही मिले।पूछताछ में मोटसाईकिल चोरी की पाई गयी।और मोटर साइकिल बरामद की गयी।तथा मोटरसाईकिल चोरो के गैग के 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना तरबगंज पर मु0अ0स0 194/18 धारा 411/413/420 भादवि का अभियोग पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया।गिरप्तार किये गये अभियुक्त का नाम अर्जुन सिंह पुत्र राजकुमार राणा निवासी ग्राम छोटकुपुरवा थाना तरबगंज गोण्डा व वीरेन्द्र यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम महादेवा थाना तरबगंज गोण्डा है।
माल बरामद
इनके पास से दो चोरी की मो0स0 1.UP51Y3733 जिसका रंग काला
2.मो0सा0 नम्बर UP43W8410 रंग काला हीरो हाण्डा स्पेल्डर प्रो ,1800रु नगद बरामद हुआ।
गिरप्तार करने वाली टीम
एसआई राजेश कुमार पाल , रामकुमार सिंह, अनिल कुमार ,सुभाषचन्द्र आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ