Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुषमा स्वराज के एकतरफा कार्यवाही से ब्रह्मदेव समाज में आक्रोश, की गई निन्दा



प्रतापगढ़ ।  कर्तव्यनिष्ठ  ईमानदार पासपोर्ट अधिकारी  विकास मिश्र द्बारा ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यो का पालन करने के बावजूद भी बिना किसी ठोस कारण के नियम विरुद्ध की गई कार्यवाही के मामले को प्रतापगढ़ के ब्रह्मदेव समाज ने  संज्ञान में लेते हुए  की गई कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा  करते हुए प्रकरण में न्यायोचित कार्यवाही की मांग उठाई है। उक्त मामले को लेकर शुक्रवार  देर शाम ब्रह्मदेव समाज व ब्रह्मदेव अधिवक्ता  समाज के  पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक संगठन के उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित शिवांग पांडे के निर्देश पर संगठन के जिला अध्यक्ष पं•  सत्येंद्र नारायण तिवारी  एडवोकेट की अध्यक्षता व मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल  के संचालन में संपन्न हुई ।  बैठक में  संगठन के पदाधिकारियों ने  विदेश मंत्री द्वारा की गई  कार्यवाही की कड़े शब्दों में  निंदा करते हुए  कहां की कर्तव्यनिष्ठ पासपोर्ट अधिकारी पंडित विकास मिश्रा के स्थानांतरण का निश्चय ही विरोध होना चाहिए।युक्तियुक्ति कारण के अभाव में दुर्भावनावश या झूठी शिकायत के आधार पर अधिकारी के पक्ष को सुने बिना किये गए स्थानांतरण के विरुद्ध संगठन  शीघ्र  जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपकर कर  पासपोर्ट कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी  पंडित विकास मिश्र  के संघर्ष में  कदम से कदम  मिलाते हुए  चलेगा ।  वक्ताओं ने कहा कि उक्त प्रकरण में माननीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी को अपने द्बारा की गई कार्यवाही  पर पछतावा व्यक्त करते हुए  माफी मांगना चाहिए और कर्तव्यनिष्ठ  अधिकारी का  स्थांतरण  रोका  जाना  न्याय हित  में होगा ।  संगठन के अध्यक्ष पं• सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जिस तरीके से लखनऊ के पासपोर्ट अधिकारी पर त्वरित कार्यवाही किया इससे सुषमा और भाजपा की मंशा का पता चलता है कि ये लोग किस तरह एक राष्ट्रवादी अधिकारी के सही काम को गलत ठहराने में लगे हुए हैं। इतना ही नही प्रकरण  का जांच कराकर  मामले में  विधिक कार्रवाई होनी चाहिए,अन्यथा संगठन चुप नही बैठेगा  ।बैठक में ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के अध्यक्ष राम भवन मिश्र, महामंत्री अनिल शुक्ल " राजू ", ब्रह्मदेव समाज के  उपाध्यक्ष घनश्याम शुक्ल, प्रदीप पाण्डेय, लक्ष्मीकान्त, सुरेश  मिश्र , हरिकांत शुक्ल, धर्मेंद्र तिवारी ,अजय कुमार शुक्ला, अभिनव मिश्रा ,त्रिवेणी प्रसाद शुक्ला ,आनंद प्रसाद शुक्ला, सुधीर पांडे ,मिहिर पांडे ,राकेश त्रिपाठी ,अरुण कुमार पांडे ,बृजेश त्रिपाठी ,राजकुमार मिश्रा एडवोकेट ,मनीष ओझा, वीरेंद्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे