Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फाँसी के फंदे पर झूल गयी विवाहिता


रमेश कुमार मिश्र/प्रीतीसिंह
 गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र की एक 25वर्षीये विवाहिता अचानक घर में फाँसी के फंदे पर झूलती मिली।सूचना पर पहुँची पुलिस ने फंदे से उतार कर शव को पोस्टमार्टम में भेजा।घर वालो के तरफ से कोई शिकायत नही की गयी।
मामला तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा ढ़ोढ़ेपुर के मजरा विरतिहन पुरवा का है।जहाँ के निवासी शिवनायक पुत्र रतीराम की शादी तीन वर्ष पहले राजेश कुमार पुत्र मिठाईलाल निवासी ग्रामसभा तुलसीपुर थाना नवावगंज की बहन अर्चना 25के साथ हुई थी।जिसके एक पाँच महीने की लड़की भी थी।जो आज दिनाँक 23/06/2018 को दिन में 10बजे के करीब फाँसी के फंदे पर झूल गयी।जिससे अर्चना की मौके पर ही मौत हो गयी।मृतका के भाई ने कहा की कोई शिकायत नही है।मौत के कारण का पता लगना चाहिए।जिसमे पोस्टमार्टम जरूरी है।
प्रभारी निरीक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की मृतका के भाई के तरफ से कोई शिकायत नही की गयी है।केवल मौत के कारण पता करने की तहरीर दी है।पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे