अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी हैं संत उमाकांत
बलरामपुर सादुल्ला नगर ।। विकास खंड रेहरा बाजार के अन्तर्गत आने वाले अवध की देवभुमि अचलपुर रूप में बाबा जयगुरूदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत जी महाराज के सतसंग एवं नामदान कार्यक्रम में लगभग पचास हजार श्रद्धालु सम्मिलित होकर सतसंग एवं नाम दान कार्यक्रम का लाभ उठाया । सत्संग कार्यक्रम में संत उमाकांत जी महाराज ने कहा कि पापों का हो खात्मा, विश्व बने धर्मात्मा, तथा शराब मांस को दूर भगाओ धरती पर सतजुग ले आओ जैसे गगन भेदी नारों से से कार्यक्रम स्थल गुंजाय मान हो रहा था ।
संत उमाकांत ने कहा जो सतसंग सुनेगा, दर्शन देगा या लेगा नामदान लेगा सुमिरन ध्यान भजन करेगा, श्रद्धा भाव भक्ति के अनुसार उम्मीद से ज्यादा शारीरिक मानसिक व आत्मिक तकलीफों में फायदा उठाएगा । कार्यक्रम का आयोजन बाबा जयगुरूदेव सतसंग मंडल बलरामपुर द्वारा किया गया जिसके व्यवस्थापक तुलाराम शर्मा व नवयुवक अध्यक्ष गुरुदास वर्मा बाबा जयगुरूदेव संगत बलरामपुर की देखरेख में सम्पन्न हुआ । इस दौरान देवीपाटन मंडल के चारों जिलों सहित देश के विभिन्न स्थानों तथा नेपाल के श्रद्धालु सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ