डॉ ओपी भारती
गोण्डा:-आयुक्त देवीपाटन मण्डल सुधेश कुमार ओझा ने सोमवार दोपहर में वजीरगंज विकास खण्ड का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने परिसर में बन रहे नवनिर्मित भवन को देखा।आयुक्त ने परिसर की साफ -सफाई की ओर विशेष ध्यान देने व शासन की योजनाओं वाले फ़टे बैनर को बदलने के निर्देश दिए।उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजना शौचालय व प्रधान मंत्री आवास के निर्माण में तेजी लाने व परिसर में फूल के पौधों व छायादार वृक्ष लगाने के भी निर्देश दिए।इस दौरान मौके पर पूर्व राज्य मंत्री राम बहादुर सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह,बीडीओ शिवा कांत मिश्र,एडीओ पंचायत घनश्याम पांडेय,रणजीत सिंह,विजय प्रताप सिंह,जगदम्बा सिंह,विनोद मिश्र आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ