सुनीलउपाध्याय/दिलीप पाण्डेय
बस्ती : हरैया मे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांव में जाकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत विकाश खण्ड हर्रैया ग्राम पंचायत केशवपुर में एक सभा कर लोगों को किया गया जागरूक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की ट्रिगर कर रही टीम के मुख्य सुगमकर्ता जितेन्द्र पाण्डेय,हरिशंकर वर्मा,प्रेमलता,सुधा,पूजा आदि ने स्वच्छता के बारे में लोगों को बताया ।
मुख्य सुगम कर्ता जीतेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि स्वच्छता मिशन ग्रामीण के तहत गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे प्रेरित होकर लोग शौचालय का निर्माण कार्य करा रहे हैं मिशन का उद्देश्य है कि जादा से जादा मात्रा में गांव में शौचालय का निर्माण हो जिससे खुले में सौंच से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके और स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सके।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ