Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीडीसी संघ का अनिश्चित कालीन धरना 11 से



सुनील  उपाध्याय 
बस्ती 8 जून। क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना स्वीकृत न किये जाने के विरोध में बीडीसी संघ ने 11 जून सोमवार को दिन में 10 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना दिये जाने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी देते हुए बीडीसी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ ने बताया कि वर्ष 2017-18 की कार्य योजना स्वीकृति नहीं की गयी। वर्ष 2018-19 में भी इसकी पुनरावृत्ति की जा रही है इससे विकास कार्य बाधित है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जनता के रोष का सामना करना पड़ रहा है। उनके सवालों का सामना करते हुए बीडीसी संघ द्वारा पूर्व में भी कार्य योजना स्वीकृत किये जाने की मांग अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद इस पर कोई सकारात्मक पहल न होने के कारण बाध्य होकर धरना प्रदर्शन का निर्णय लेना पड़ा।
बीडीसी संघ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से धरना प्रदर्शन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे