Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गर्मी से मिली निजात,झमाझम हुई बारिश


मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-जनपद अमेठी के पश्चमी तरफ हुई जमकर बारिश से गर्मी से लोगों को थोड़ा राहत जरूर मिली है। बारिश से किसानों की मुस्कान लौटने लगी है। किसानों की सूख रही पानी बिन फसल फिर से हरे भरे होने लगे है।किसानों की ट्यूबवेल पानी देना बंद कर देने से उनके सामने एक बहुत बड़ी समास्या सामने उभर कर आ गई है। अब केवल कुदरत ही मात्र उनका सहारा है। किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाये देख रहे थे कि कब मेघ की कृपा हम किसानों पर होगी। शुक्रवार को सुबह से ही मेघ देवता आकाश में छाये रहे। विकास क्षेत्र सिंहपुर के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हुई तो कुछ हिस्सों में केवल बून्दाबान्दी पर ही मामला रुक  गया। 

बरसात का बच्चों ने लिया मजा
विकास खण्ड सिंहपुर क्षेत्र में हुई जमकर बारिश में बच्चों ने जमकर आनन्द उठाया गर्मी की पहली तेज बरसात होने से जहा किसान खुश नजर आये तो वही गांव के बच्चों ने बरसते पानी में बच्चे भीगते नजर आये। गर्मी की पहली तेज बारिश होने से बच्चों ने  गांव में घूम घूम के बारिश के पानी में भीगते रहे। 

प्राथमिक विद्यालय में भरा पानी
सिंहपुर क्षेत्र के शेखनगाँव में बना प्राथमिक विद्यालय में बारिश का पानी भरा हुआ है। पानी का समुचित निकासी का रास्ता न होने से विद्यालय जलमग्न हो गया है। विद्यालय की ऊँचाई कम होने  और विद्यालय प्रांगण खाली होने से जरा सी बरसात में ही विद्यालय तालाब बन जाता है। फिलहाल विद्यालय में अभी गर्मी का अवकाश की छुट्टी चल रहे है। नहीं तो अध्यापकों और बच्चों को विद्यालय के अंदर तक आने में परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे