शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । मकान से मारपीट कर बाहर निकालने और मकान पर कब्जा कर लेने के विरोध में एक परिवार अपने कुनबे के साथ जिला कलेक्ट्रेट में आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं । जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के अंतू थाना इलाके स्थित सरूआवा ग्राम निवासी सूर्य बली का आरोप है कि उनके पिता व परिवार के अन्य लोग संयुक्त रुप से मकान निर्माण कराने मे बराबर पैसा दिए थे, और प्रार्थीगण सह खातेदार है। प्रार्थी गण के पिता काफी दिनों तक प्रदेश में रहे वापस आने के बाद जब संयुक्त रुप से बने मकान में रहने लगे तो परिवार के ही दबंग किस्म के लोगों ने समूचे मकान पर कब्जा कर हिस्सा हड़पने का प्रयास करते हुए उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया है, जिससे हैरान परेशान होकर अधिकारियों से शिकायत की किंतु कार्रवाई ना होने पर जिला कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया है और आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ