Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चार के खिलाफ जानलेवा हमले व तोडफोड का मुकदमा दर्ज


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भगदरा गांव मे पेड काटने के विवाद को लेकर महिला पर आरोपियो ने जानलेवा हमला कर तोडफोड की वारदात अंजाम दी। गांव के दिनेश मौर्या के पुत्र अनिल मौर्या ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती तीन जून को शाम सात बजे गांव के विकास मौर्या समेत चार लोगों ने उसके घर मे घुसकर परिवार के सदस्यो के साथ मारपीट करते हुए तोडफोड की घटना को अंजाम दिया। तहरीर मे कहा गया है कि आरोपियो ने उसकी पत्नी उर्मिला तथा बहन रीना समेत परिजनो को लाठीडंडे से पीटकर चुटहिल कर दिया। पत्नी उर्मिला को लहूलुहान कर जानलेवा चोटें पहुंचाई गयी। आरोपियो ने पीडिता समेत परिजनो के साथ गालीगलौज करते हुये गृहस्थी के सामानो को तोडफोडकर नष्ट कर दिया। तहरीर के आधार पर गांव के विकास मौर्य, दुर्गेश तथा आशुतोष व बगल गांव के कौशिल्यापुर निवासी अरविंद केसरवानी के खिलाफ जानलेवा हमले, तोडफोड तथा जानलेवा धमकी समेत कई गंभीर धाराओ मे गुरूवार की देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत कोतवाल गया प्रसाद शुक्ल का कहना है केस दर्ज किया गया है शीघ्र ही आरोपियो को जेल भेजा जायेगा। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे