शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र के राहाटीकर स्थित वासुदेव इण्टर कालेज मे शुक्रवार को वित्तविहीन शिक्षको की सभा मे शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने मानदेय समेत विभिन्न मांगो पर जमकर हुंकार भरी। सभा को संबोधित करते हुये शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तविहीन शिक्षको की मांगो को लेकर यदि अपना लचर रवैया समाप्त नहीं करती तो प्रदेश भर मे सरकार के खिलाफ शिक्षक आंदोलन मुखर बना रहेगा। उन्होनें कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को समान शिक्षक समान वेतन को लेकर उनका संघर्ष सदन से लेकर सडक तक जारी रहेगा। एमएलसी के प्रदेशीय प्रतिनिधि बीके शुक्ला ने अपने संबोधन मे शिक्षको की मांगो का समर्थन करते हुए संघर्ष को तेज करने का आहवान किया। सभा मे शिक्षक समुदाय ने एमएलसी उमेश द्विवेदी का सारस्वत सम्मान भी किया। अध्यक्षता शशिधर पाण्डेय व संचालन छत्रधारी सिंह ने किया। सभा का संयोजन विजयनाथ मिश्र द्वारा किया गया। इस मौके पर लालकृष्ण प्रताप सिंह, बृजेश द्विवेदी, अभय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अरूण द्विवेदी, राजेश मिश्र, प्रधान जगदीश मिश्र, उदयभान, विकास सिंह, मुरलीधर आदि रहे। इसके बाद शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने विद्यालय परिसर मे वित्तविहीन शिक्षको की समस्याओं की सुनवाई करते हुये शीघ्र निस्तारण कराये जाने का आश्वासन भी दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ