शिवेश शुक्ला
साथी के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर नाराज वकीलों ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती ने शुक्रवार को लालगंज लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह मे गेहूं की खरीद समेत विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने समीक्षा के बाद जनसमस्याओं की भी सुनवाई की। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने जिले मे संचालित गेहूं क्रय केंद्रो पर किसानो के द्वारा गेहूं की बिक्री के बाबत विभागीय अफसरो की जमकर लगाम कसी। मंत्री ने अफसरो को सख्त हिदायत दी कि खरीदे गये गेहूं को भीगने से बचाव के ऐहतियाती प्रबंध सुनिश्चित करते हुए किसानो को क्रय केंद्रो पर किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये। डिप्टी आरएमओ उदय प्रताप सिंह ने मंत्री को बताया कि आगामी पन्द्रह जून तक जारी खरीद के तहत जिले मे पचहत्तर प्रतिशत से अधिक खरीद का लक्ष्य हासिल हो चुका है। कैबिनेट मंत्री ने बैठक मे मौजूद एसडीएम महेंद्र सिंह से राजस्व से जुडे विभिन्न अभियान को लेकर जानकारी लेते हुये समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये। वहीं मंत्री श्री सिंह ने पुलिस उपाधीक्षक ओपी द्विवेदी से अपराध नियंत्रण के बाबत जानकारी लेते हुये कानून और व्यवस्था को प्रत्येक दशा मे सुदृढ़ बनाये रखे जाने के सख्त निर्देश दिये। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अफसरो से भी विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी जुटाते हुये संचालित योजनाओ को लेकर गुणवत्तता व पारदर्शिता को लेकर कड़ी नसीहते भी दी। समीक्षा के दौरान मंत्री के सख्त तेवर को लेकर बैठक मे मौजूद अफसरो के चेहरे पर हवाईयां उड़ती देखी गई। इसके बाद मंत्री मोती सिंह ने निरीक्षण गृह मे फरियादियों की सुनवाई करते हुये अफसरो को समस्या के व्यवहारिक समाधान के भी निर्देश दिये। निरीक्षण गृह मे अधिवक्तााओ के एक प्रतिनिधि मण्डल ने बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व मे मंत्री मोती सिंह से भेंट कर जूनियर बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष सुशील पाण्डेय के हमलावरो की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपा। वकीलों की वार्ता के उपरान्त मंत्री श्री सिंह ने सीओ और कोतवाल को अधिवक्ता के हमलावरो की फौरन गिरफ्तारी के निर्देश दिये। उन्होने स्पष्ट कहा कि वकील के हमलावरो की गिरफ्तारी को लेकर किसी भी प्रकार के राजनीतिक संरक्षण अथवा अनुचित दबाव को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर अधिवक्ता संतोष पाण्डेय, कौशल किशोर शुक्ल, उमेश सिंह, आनंदमोहन श्रीवास्तव, शैलेंद्र शुक्ला, विजय तिवारी, नीरज शुक्ल, अमरनाथ यादव, संजय सिंह, मो. ईशा आदि रहे। इसके बाद मंत्री श्री सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओ से भी मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य केके सिंह, राजेश तिवारी, हरिशंकर द्विवेदी आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ