Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध स्लाटर हाउस का भंडाफोड़ चार गिरफ्तार


अखिलेश्वर तिवारी
8 बाइक व 5 कुंटल गौ मांस सहित 5 गोवंश बरामद
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में प्रतिबंधित मांस का कारोबार बदस्तूर जारी है । इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब अवैध स्लाटर हाउस कोतवाली उतरौला पुलिस ने पकड़ा और उसमें से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस के साथ साथ आठ बाइक व 5 गोवंश बरामद किया । दर असल पुलिस को मुखबिर से जिला पंचायत सदस्य के आवास से प्रतिबंधित मांस बेचे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के घर पर भारी पुलिसबल के साथ छापेमारी की । छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया है। इसके साथ ही 8 मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारो आरोपी सहित दस लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । 

                  मामला थाना कोतवाली उतरौला के चौकी श्रीदत्तगंज क्षेत्र के मझौवा कांद का है, जहां मुखबिर की सूचना के आधार पर श्रीदत्तगंज पुलिस ने दल-बल के साथ जिला पंचायत सदस्य अहमद सई व छोटकने पुत्रगण हनीफ के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान उनके हाते से 5 कुंतल प्रतिबंधित गौमांस बरामद हुआ, साथ ही पुलिस ने मौके से 6 सींघ खाल सहित बरामद की, दो बोगदा, 4 गोवंश जीवित, व 8 मोटरसाइकिल भी मौके से पुलिस ने बरामद किया है। मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि छ: फरार होने में कामयाब रहे। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम वसीम उर्फ तुर्रम निवासी मोहल्ला घसियारी नगर पालिका के पीछे, शाहरुख पुत्र राजू निवासी मोहल्ला घसियारी, राजा पुत्र जाहिद निवासी बलुहा, नानबाबू पुत्र कमानी निवासी मोहल्ला अलीजान पुरवा सभी आरोपी कोतवाली नगर क्षेत्र जनपद बलरामपुर बताया है। सभी गिरफ्तार आरोपी बलरामपुर जिले के ही रहने वाले हैं । पूरे मामले में उतरौला कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया की चौकी प्रभारी शशिकांत पांडेय व चौकी प्रभारी महदेइया अश्विनी दूबे और अन्य हमराहियों के साथ छापेमारी की गई जिसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे