शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जनपद के मंगरौरा विकासखंड के प्रमुख पति के वाहन से हुई टक्कर के बाद हुई मारपीट की घटना महज संयोग है। इस घटना में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल के विधायकों द्वारा घटना को कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के इशारे पर किया जाना बताना विद्बेशपूर्ण और पूर्वाग्रह से प्रेरित बयान है । घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है जिसकी निष्पक्ष और कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए, लेकिन अपना दल के विधायक गण द्वारा कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को घटना से जोड़कर गठबंधन की मर्यादा को तोड़ता है । अपना दल के विधायक गण का यह बयान भाजपा को ना सिर्फ बदनाम करने का प्रयास है बल्कि दोनों दलों के गठबंधन पर दुष्प्रभाव डालती है । दोनों दलों को किसी भी घटना पर बयान मर्यादा और गठबंधन को ध्यान में रखकर देना चाहिए । दोनों दल एक दूसरे के सहयोगी हैं । उक्त बातें भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के के सिंह ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहीं । श्री सिंह ने दोनों दलों को सामंजस्य बनाकर एक दूसरे के साथ मिलकर मिशन 2019 के लिए कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि वह इस घटना की वास्तविक स्थिति के बारे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री से मिलकर अवगत कराएंगे ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ