डॉ ओपी भारती
गोंडा :- शौंचालय निर्माण के लिए मिले प्रोत्साहन राशि का चेक 1 माह बीतने के बावजूद खाते में पैसा न आने से लाभार्थी बैंक का चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं । वहीं बैंक कर्मियों का व्यवहार उन्हें आहत भी कर रहा है ।
मामला वजीरगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जमुनहा मझरेती का है । सोनापति , रामसंवारी व सावित्री को शौंचालय निर्माण हेतु मिले इलाहाबाद बैंक वजीरगंज के चेक को सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के अपने निजी खातों में क्रमशः 1 मई , 14 ,15 मई को जमा किया था । किन्तु अब तक इनके खातों में पैसा नहीं आया । पीड़ितों का आरोप है कि जब इसकी जानकारी के लिए बैंक आती हैं तो बैंक कर्मी भी इन्हे झल्ला कर बैंक से भगा देते हैं । वहीं स्वच्छता समिति के लोग शौंचालय का निर्माण शीघ्र करने का दबाव बना रहे हैं । इस तरह से शौंचालय निर्माण इन लाभार्थियों के लिए जी का जंजाल बन गया है ।
इस संवंध में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक वजीरगंज के शाखा प्रवंधक ने बताया कि चेकों को क्लियरिंग के लिए गोंडा भेजा गया है। पता करके लाभार्थियों के खाते में पैसा मंगाया जाएगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ