Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक प्रेमनरायन पांडेय के चौपाल में ग्रामीणों ने लगाया शिकायतों का अम्बार


डॉ ओपी भारती 
गोंडा: वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझारा में आयोजित विधायक प्रेमनरायन पांडेय की चौपाल में जमीन विवाद, विजली मीटर लगाने के नाम पर वसूली व अवैध शराब की बिक्री प्रमुखता से उठी। जबकि अन्य विभाग के कर्मी शिकायतों के निस्तारण को लेकर मुस्तैद रहे। चौपाल के बाद विधायक ने अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भोजन भी किया।

       चौपाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने  कहा कि सरकार की सारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए है उसे हर हाल में लाभ दिलाया जाएगा इसमें अवरोध बनने वालों को बख्शा नही जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के मुखिया समाज के गरीब व वंचितों का दर्द बहुत नजदीक से समझते है। सरकार की योजनाएं इन्ही तबकों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुचाएं। गांव के तरुण सिंह, अतुल सिंह, रत्नेश सिंह आदि ने गांव में 5 जगहों पर अवैध कच्ची शराब बिक्री होने की शिकायत की सुरेश सिंह, दीपक, अनिल आदि ने बिजली मीटर लगाने के नाम पर 3सौ से 5सौ रुपया वसूले जाने की शिकायत की जबकि खदेरू, छविलाल, राम लखन, नंदनी आदि ने विभिन्न चकमार्गो एवं खेत पर अवैध कब्जे की शिकायत की। विधायक ने संबंधित विभागों को शिकायतों  का त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। प्रधान सुमन सिंह ने बताया कि सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुचाने का प्रयास किया जा रहा है। अबतक 40 लोगों को प्राधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन 530, विधवा पेंसन 23 तथा 2  को दिव्यांग पेंसन दिया जा रहा है। गांवो में 80 इंडिया मार्क हैंडपंप लगे हैं। जिसमें कई नल खराब हैं जिसकी सूचना अवर अभियंता जलनिगम को दी जा चुकी है। उन्होंने विधायक से मांग की कि गांव में राशनकार्ड, विजली कनेक्शन व पेंसन के लिए संबंधित विभागों का कैम्प आयोजित कराने की मांग की। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय ने की। चौपाल के बाद विधायक ने अनुसूचित जाति के रामतेज व सोनू कुमार आदि लोगों के साथ समूहित भोजन भी किया।इस अवसर पर तहसीलदार श्याम कुमार, क्षेत्राधिकारी कृष्ण चंद सिंह, अवर अभियंता विद्युत अनीश पांडेय, बीडीओ शिवकांत मिश्र, एडीओ पंचायत घनश्याम पांडेय चिकित्साधीक्षक डॉ अमित कुमार, थानाध्यक्ष विनोद सरोज, उपेंद्र सिंह, रामजी तिवारी, जनार्दन मिश्र, सुभाष तिवारी अंजनी दुबे, अविनाश तिवारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे