Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सगे साले ने साथियो संग जीजा के गुप्त अंग में छुवाया गर्म सरिया


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र के उमापुर गांव निवासी एक युवक को पत्नी से अनबन के बाद नाराज होकर पहुचे ससुराली जनों ने जमकर पिटाई कर दी।उसके बाद घर मे रखे 25 हजार रुपए अनाज सहित युवक को अगवा कर ले गए।पीड़ित का आरोप है कि ससुरालीजन उसे अपने घर मे बन्द कर लोहे की सरिया गरम करके मुह में कपड़ा ठूंस कर जमकर पीटा और मरणासन हालात में गांव के किनारे छोड़ गए।होश में आने पर युवक पैदल भागकर अपने घर पहुचा तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।घटना रविवार रात 11 बजे की बताई जा रही हैं।सोमवार को मवई थाने पहुचे पीड़ित युवक शिवमूर्ति पुत्र दयाराम ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी से अनबन हो गई थी।जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। जिससे नाराज होकर रविवार रात अमेठी जिले के शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी साला अरुण कुमार अपने सहयोगियों दशरथ  राम सजीवन सहित तीन अन्य के साथ मोटरसाइकिल से अचानक रात 11 बजे उसके घर पहुचे और गालियां देते हुए मारना शुरू कर दिया।आरोप है कि मारने के बाद इन लोगो ने घर मे रखा 17 बोरी गेंहू पिकप पर लाद लिया और घर मे रखा 25 हजार रुपए नगद लेकर जबरन युवक को बैठा लिया।और ऊंचगांव ले जाकर एक कमरे में बंद कर लोहे की गरम सरिया से जमकर पिटाई की।और उसकी पत्नी के जेवरात के बारे में पूछताछ करने लगे।जब युवक चिल्लाने लगा तो दबंगों ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर पीटा।हैवानियत तो तब पार हो गई जब युवक के हाथ पैर गले मे रस्सी बांधकर उसके गुप्त  अंगों पर लोहे की गर्म सरिया छुवाया गया।आरोप है कि युवक को मरा हुआ समझकर दबंगो ने उसे ले जाकर सुनसान जगह पर फेंक दिया।शिवमूर्ति ने बताया कि जब रात में उसे होश आया तो किसी तरह पैदल भागकर उमापुर अपने घर पहुचा।और परिजनों को पूरी बात बताई।उसके बाद मवई थाने में पहुचकर तहरीर दी है।मवई थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज रॉय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है वे परीक्षा ड्यूटी में है पहुचकर जांच पड़ताल करेंगे।और मुकदमा दर्ज किया जाएगा
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे