Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दैय्या न मैय्या सबसे बड़ी रुपैया के तर्ज पर मवई पुलिस कर रही कार्य


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :कहावत है कि दैय्या न मैय्या सबसे बड़ी रुपैया के तर्ज पर मवई पुलिस कार्य कर रही जिसे लेकर लोगो मे आक्रोश व्यापत है और जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की मॉग की है 
          गौरतलब है कि मवई थाना क्षेत्र के तालगॉव मे गॉव का है गॉव के ही दंबग प्रवृति के चंद्र प्रकाश ओझा पुत्र शिव दर्शन औझा गत 22 अप्रैल को गॉव के ही कर्मेन्द्र कुमार पाण्ड़ेय,अंगद कुमार, माल्यवंत पाण्ड़ेय व लालता प्रसाद की खड़ी गेहू की फसल मशीन से काटकर उठा ले गये पीड़ित ने थाने पहुचकर नामजद तहरीर दी जिस पर मवई पुलिस मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर दी पुलिस पर आरोप है कि वह मुकदमा दर्ज करने के बाद गेहू भी बरामद कर लिया लेकिन आरोपी को जेल भेजना उचित नही समझा जबकि आरोपी अपराधिक प्रवृति का है जिसके ऊपर जनपद से लेकर लखनऊ तक कई थानों मे गुण्ड़ा एक्ट,जिला बदर सहित लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है तब भी पुलिस कार्यवाही से कतरा रही है साथ ही बताया कि हमे आशंका है कि स्थानीय पुलिस आरोपी से मिल चुकी है फिरहाल पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे