Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती में धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन


सुनील उपाध्याय 
बस्तीः 19 जून 2018। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पार्टी दफ्तर पर धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसजनों ने केक काटकर अपने नेता को याद किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया। 
जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने जन्मदिन के अवसर पर 2019 में केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि चार साल में भाजपा सरकार की दुर्गन्ध कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैल चुकी है। सरकार अपनी नाकामियां छिपने के लिये तरह तरह से जनता को गुमराह कर रही है, झूठे प्रचार का सहारा लेकर जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है, लेकिन 2014 में धोखा खा चुकी जनता अब दोबारा गलती नही करेगी और 2019 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। 
इस पर मौजूद राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बस्ती, गोरखपुर मण्डल की कोआर्डिनेटर श्रीमती निर्मला पासवान ने कहा कि राजीव गांधी ने स्थानीय निकायों को ताकतवर बनाकर देश में लांकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने का काम किया था। उन्होने राम धीरज चौधरी को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता को लेकर सवाल उठाने वालों को यह समझ लेना चाहिये कि यह उन्हे विरासत में मिली है, सवाल खड़े करने वालों को राजनीति की एबीसीडी भी नही मालूम है। 
उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि झूठ फरेब की बुनियाद पर बनी केन्द्र की भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ गया है। अच्छे दिन का इंतजार करने वाली जनता के हिस्से में सिर्फ दुश्वारियां आईं हैं। उन्होने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की है। सईद अहमद, नर्वदेश्वर शुक्ला व मोहम्मद रफीक खां ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पूर देश विश्वास करता है, 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की हकीकत गांव गांव में जाकर बयां करेंगे और झूठे प्रचार की बुनियाद पर खड़ा भाजपा का तम्बू उखड़ जायेगा और एक बार फिर कांग्रेस की केन्द्र में लोकप्रिय सरकार बनेगी। 
इस अवसर पर डा. आरजी सिंह, देवी प्रसाद पाण्डेय, विपिन राय, अनिल कुमार भारती, कुंवर जितेन्द्र सिंह, गिरजेश पाल, अतीउल्लाह सिद्धीकी, देवानंद पाण्डेय, रामधीरज चौधरी, सुरेन्द्र मिश्रा, पिण्टू मिश्रा, गिरजा कुमार पाण्डेय, जगदीश शर्मा, डा. वाहिद सिद्धीकी ने सम्बोधित किया। प्रमुख रूप से गायत्री गुप्ता, शकुन्तला देवी, रामलाल, छम्मनदास लखमानी, गुड्डू सोनकर, कालिंदी सिंह, लालजीत पहलवान, जलालुद्दीन कुरैशी, कौशल कुमार त्रिपाठी, बच्चूलाल गुप्ता, विश्वम्भर लाल श्रीवास्तव, मोहम्मद सिद्धीक, अवधेश कुमार सिंह, पंकज द्विवेदी, जयप्रकाश चौधरी, रईम खान, गंगा प्रसाद मिश्रा, सचिन शुक्ला, सुनील शुक्ला, महबूब आलम, हरिनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे