मोजीम खान
सिंहपुर, अमेठी-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमेठी जनपद के सांसद राहुल गाँधी का जन्मदिन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सिंहपुर क्षेत्र के रस्तामऊ में ब्लाक अध्यक्ष अजहरूलहक की अध्यक्षता में केक काट कर अपने प्रिय सांसद का जन्मदिन मनाया। राहुल गाँधी का 48 वां जन्मदिन कांग्रेसियों ने बहुत ही खुशी के साथ मनाया तथा जरूरत मंद लोगों को कांग्रेस के युवा नेता जियाउल हक ने साड़ी वितरित किया और शरबत पिलाया। इस मौके पर हाजी इम्तियाज अहमद, पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, राकेश मिश्रा, सुरेश त्रिवेदी, मोहम्मद लतीफ, दुर्गेश दीक्षित, चौधरी वहाज अख्तर, सम्पूर्णा नंद, हामिद अशरफ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और जनता जनार्दन उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ