Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पायरखास में भव्य कलश यात्रा के साथ महाशतचंडी महायज्ञ एवं श्री राम कथा का हुवा आयोजन


गोंडा:-छपिया में तृतीय महाशतचंडी महायज्ञ संगीतमयी श्री राम कथा, श्रीमद्भागवत महापुराण कथा और विराट संत समागम का आयोजन जनता इंटर कालेज पायरखास में भव्य शोभा यात्रा और कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा और शोभायात्रा का शुभारंभ यज्ञ मंडफ से हुआ मुख्य यजमान ओंकार नाथ मिश्र और राजेश्वरी मिश्रा ने यज्ञाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र और यज्ञचार्य उमाकांत वैदिक के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया।सीता देवी किरन दीपिका मीना विद्या वती संयोगिता विनीता ज्योति सुनीता किरन सिंह कुमकुम शशिबाला सिंह शोभायात्रा में शामिल हुयी।
पायरखास शिव मंदिर होते हुये पहलवानगंज बाजार काली माता मंदिर होते हुये भगवान् घनश्याम महाराज की जन्म स्थली स्वामिनारायण मंदिर छपिया पहुंची। महिलाओं ने पवित्र नारायण सरोवर से जल भरकर कर पुनः यज्ञ मंडफ पहुंचा।कथा व्यास पीठाधीश्वर स्वामी कल्पना नंद जी महाराज संजय कृष्ण शास्त्री अनिल कुमार मिश्रा रोहित शास्त्री जगन्नाथ शिवम विशाल दीपक अनुज शिव राम दास ने  देव पूजन कराया। राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, कप्तान पाण्डेय, सर्वेश शुक्ल, डॉ विजय बहादुर सिंह, राजेश पाठक, सुरेंद्र सिंह, राम सूरत, बृजेश गुप्ता, विजय, मनोज, जगत पाल, अनूप सिंह, अशोक पाठक, श्री पाल, राम शरन सहित सैकड़ों भक्त रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे